DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Ram Mandir, Ayodhya: Ram Janmabhoomi – राम मंदिर पूजन में शामिल होंगे सीमित लोग

Ram Mandir, Ayodhya: Ram Janmabhoomi

आज पूरे देश में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन का हर्षों उल्लाश छाया है। अयोध्या नगरी ही नहीं पूरा देश इस दिन की खुशियां मना रहा है। सालों के लंबे इंतजार के बाद अब यह ऐतिहासिक क्षण आया आया है, लेकिन देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने रामभक्तों को इस पावन दिन के मौके पर भी इक्कठा ना होने को मजबूर कर दिया है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

इस दौरान केवल राम मंदिर मंच पर पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर पांच ही लोग बैठेंगे।
पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास रहेंगे। 

इसका फैसला शुक्रवार को मानस भवन में हुई बैठक में लिया गया है लेकिन फिलहाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अभी तक कार्यक्रम में शामिल होने वाले 200 अतिथियों की सूची सार्वजनिक नहीं की है लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के अलावा, अवधेशानंद सरस्वती, उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा, रामभद्राचार्य, इकबाल अंसारी, मोहन भागवत, कल्याण सिंह, विनय कटियार को भी भूमि पूजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

पीएम मोदी पांच अगस्त को सुबह 11.15 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे रवाना हो जाएंगे।पूजन समारोह के दौरान मंत्रियों, संघ, विहिप समेत अन्य अतिथियों को अलग-अलग तीन ब्लॉक में बैठाया जाएगा।

वहीं सरकार ने कोविड के संक्रमण के कारणों को देखते हुए अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पूजन के लिए लोगों से अयोध्या पहुंचने के बजाय अपने घरों पर ही रहकर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने की अपील कर रही है।
और इस पूजन में उन्हीं चुनिंदा लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी जिन्हें आमंत्रित किया जा रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News