DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड में सीएम धामी, हरीश रावत समेत कई दिग्गज शुरुआती रुझान में पीछे, पंजाब में भी यही हाल

BJP marching ahead in Uttarakhand, CM Dhami and Harish Rawat trailing
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड के गढ़वाल में बीजेपी 22 सीटों से आगे चल रही है। तीन घंटे से मतगणना चल रही है। फिलहाल बीजेपी बहुमत पर मिलती नजर आ रही है। भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस 22 सीटों पर है। शुरुआती रुझानों में लालकुआं विधानसभा सीट से हरीश रावत पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक चार राउंड की गिनती के दौरान करीब 300 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां से सतपाल ब्रह्मचारी फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे ही आम आदमी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री सीट से शुरुआती रुझान में पीछे चल रहे हैं। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सिराथू सीट से पीछे चल रहे हैं। पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहर सीट से पीछे चल रहे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके सभी मंत्री भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं। अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News