DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा आज लखनऊ का करेंगे दौरा, चौथे पांचवें और छठे चरण के चुनावी रणनीति का करेंगे मंथन

Amit Shah and JP Nadda in Lucknow today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा आज लखनऊ का करेंगे दौरा, चौथे पांचवें और छठे चरण के चुनावी रणनीति का करेंगे मंथन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के क्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लखनऊ के दौरे पर होंगे।
इस दौरान अमित शाह आज शाम लखनऊ में राज्यसभा सदस्य संजय सेठ के आवास पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से बात करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।
बता दें कि कल यानी 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं चौथे चरण से चुनाव पूरी तरह अवध और पूर्वांचल की ओर बढ़ेगा। अवध और पूर्वांचल में पार्टी की चुनाव प्रचार की रणनीति तय करने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाली बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह प्रभारी अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News