DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Sushant Singh Rajput case: सुशांत सिंह आत्महत्या के मामले में अब करण जौहर से पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस…

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस लगातार इस कड़ी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है वहीं फिल्मी दुनिया के जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट से 2 घंटे की पूछताछ के बाद अब धर्मा प्रोडेक्शन के कर्ता धर्ता करण जौहर से भी अब जल्द ही मुंबई पुलिस पूछताछ करने वाली है।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी लेकिन इस घटना के बाद कई सितारों ने इसे आत्महत्या ना मान कर इसकी जांच की बात कर रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद की बात कर रहे हैं । वही अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे पार्थ ने भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। पार्थ ने इस मामले में महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर अनिल देशमुख से बात की थी और उन्होंने अपनी इस डिमांड को देशमुख के सामने रखा था,जिसमे पुलिस ने करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस से फिल्म ड्राइव के कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट को भी मंगाया है। ये एग्रीमेंट धर्मा प्रोडक्शन्स और सुशांत की फिल्म ड्राइव को लेकर है जो नेटफ्लिक्स पर कुछ महीनों पहले ही रिलीज की गई थी। इस फिल्म में सुशांत के साथ जैकलीन फर्नांडीज नजर आई थी।
पहले इस फिल्म को थियेटर्स में रिलीज किया जाना था लेकिन बाद में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इस फिल्म को फैंस से काफी खराब रिस्पॉन्स मिला इस लिए इसके रिपोर्ट्स को भी जांच में मांगा गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News