दिल्ली सरकार ने जारी की रोजगार बाजार पोर्टल,नौकरी पाने के इक्छुक कर सकते हैं रजिस्टर…
कोरोना के संक्रमण में काबू कर लेने के बाद अब दिल्ली सरकार ने अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना शुरू कर दिया है ।मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक वेब पोर्टल की भी शुरुआत की है, जहां कंपनियां योग्य लोगों को पाने के लिए रजिस्टर कर सकती हैं और बेरोजगार लोग उचित नौकरी पाने के लिए भी रजिस्टर कर सकते हैं।
केजरीवाल ने कहा कि यह एक रोजगार बाजार जैसा होगा, जहां लोग रोजगार या कामगार पा सकेंगे।
यह वेब पोर्टल है- jobs.delhi.gov.in जिस पर इच्छुक कंपनी या व्यक्ति रजिस्टर कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि इस लॉकडाउन के दौरान कंपनियों के प्रशिक्षित कर्मी घर चले गए जिससे कंपनियों को इस समय प्रशिक्षित लोगों की जरूरत है। वहीं जिनकी नौकरियां इस दौरान चली गई हैं उन्हें नौकरी की जरूरत है।
https://platform.twitter.com/widgets.jsदिल्ली में नौकरी ढूंढने वाले और नौकरी देने वाले दोनों ही मौजूद है। दिल्ली सरकार के 'रोज़गार बाज़ार' के जरिए नौकरियां देने और ढूंढने के लिए https://t.co/Q7evyGaMab पर रजिस्टर करें। अब हमें मिल कर दिल्ली को आर्थिक रूप से भी मजबूत करना है pic.twitter.com/GTqOKuXi9s
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 27, 2020
ऐसे में यह पोर्टल ऐसी ही कंपनियों और लोगों के लिए मददगार होगी। यहां पर कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से रोजगारों की क्वालिफिकेशन आदि डाल देंगी तो योग्य व्यक्ति नौकरी के लिए अप्लाई कर सकेगा। वहीं जिन लोगों को नौकरी की जरूरत है वो लोग इस पोर्टल पर अपनी योग्यता डाल देंगे तो कंपनियां उन्हें यहीं से हायर कर लेंगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












