
दिल्ली में कोरोना के संक्रमण पर मिली सफलता के बाद केंद्र सरकार ने कल सोमवार को उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमे अन्य राज्यों के लिए दिल्ली का कोविड-19 प्रबंधन मॉडल अपनाने को लेकर एक योजना तैयार की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला करेंगे।
यह मॉडल उन राज्यों में अपनाने की बात कही जाएगी जहा कोविड 19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
इसके अलावा इस बैठक में दिल्ली में आने वाले आगे के दिनों के लिए कोविड-19 रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।’
दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों के समक्ष दिल्ली के कोविड-19 प्रबंधन रणनीति के प्रमुख घटक पेश करेंगे।
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित होंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












