सीएम योगी आज करेंगे वाराणसी और बलिया के कोरोना अस्पतालों का निरीक्षण…
उत्तरप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज सीएम योगी बलिया और वाराणसी जाएंगे जहां वह कोरोना वायरस के रोकथाम की प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेंगे और बचाव के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे। सीएम योगी सुबह 11:20 बजे बलिया पहुंचेंगे ,फिर दोपहर एक बजे तक कोविड-19 के संबंध में मंडलायुक्त आजमगढ़, बलिया और मऊ जिले के डीएम और सीएमओ तथा आजमगढ़ मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य के साथ बैठक करेंगे।
उसके बाद सीएम दोपहर एक से 1:30 बजे तक नर्सिंग होम एसोसिएशन एवं आईएमए एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलेंगे। इसके बाद 2:20 बजे बीएचयू प्रस्थान कर जाएंगे। वह बीएचयू सभागार में वाराणसी मंडल के अधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे की बैठक करेंगे। इसमें कोरोना के खिलाफ जारी जंग की समीक्षा कर आगे की रणनीति बनाएंगे। बैठक में जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद देर शाम वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












