कानपुर में अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने सड़क पर कई लोगों को रौंदा, 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कानपुर शहर से देर रात एक बेहद दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां कानपुर- टाटमिल चौराहे पर बेकाबू ई-बस ने सड़क से गुजर रहे कई राहगीरों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगो की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। इस घटना में लगभग एक दर्जन लोग के घायल होने की सूचना सामने आई है।
#UttarPradesh: कानपुर में इलेक्ट्रिक बस ने टाटमिल चौराहे के पास दर्जनों लोगों को रौंदा, कई लोगों की मौत की खबर ।#Accident #कानपुर #Kanpur @Uppolice pic.twitter.com/2Ql3as1Kso
— DW Samachar (@dwsamachar) January 30, 2022
बता दें कि रविवार की देर रात बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के टाटमिल चौराहे के टाटमिल चौराहे पर एक इलेक्ट्रॉनिक बस ने कई राहगीरों को रौंदते हुए और कई वाहनों को टक्कर मारते हुए डंपर से जा टकराई।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार यह पता लगा है कि बस का चालक बस शराब के नशे में चला रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












