शनि, अप्रैल 4, 2026

Uttar Pradesh Election 2022: BJP Releases List of 91 Candidates

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये 91 उम्मीदवारों की सूची जारी की

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 91 उम्मीदवारों की नई सूची की जारी, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिमी से, नंद गोपाल नंदी इलहाबाद दक्षिणी सीट से दिया टिकट।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार दोपहर अपनी तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 91 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। लिस्ट में ज्यादातर सीटें पूर्वांचल और अवध की हैं। बात पूर्वांचल की करें तो यहां टिकट वितरण में जातिगत समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को देवरिया सदर सीट से टिकट मिला है। सिकंदरपुर से संजय यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। यूपी सरकार के मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर सुरक्षित से और कुंडा से बीजेपी ने सिंधुजा मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से, मंत्री नंद गोपाल नंदी को इलाहाबाद दक्षिण से, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच से और मंत्री रमापति शास्त्री को मनकापुर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा मंत्री जय प्रताप सिंह को बंसी, मंत्री सतीश द्विवेदी को इटवा, जयप्रकाश निषाद को रुद्रपुर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा और मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेंकना से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि आज भाजपा ने यूपी के पांचवें चरण के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले 206 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News