DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Watch Live: Senior Congress leader RPN Singh joins BJP at party headquarters in New Delhi

पूर्व गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

Watch Live: Senior Congress leader RPN Singh joins BJP at party headquarters in New Delhi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मनमोहन सरकार में पूर्व गृह राज्य मंत्री रहे आरपीएन सिंह ने आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को यह बड़ा झटका माना जा रहा है। आरपीएन सिंह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की टीम का हिस्सा थे।

RPN Singh resigns from Congress

बता दें कि यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने सोमवार को स्टार कैंपेनर की लिस्ट जारी की थी, उसमें आरपीएन सिंह का भी नाम था। लेकिन अगले दिन ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। आरपीएन सिंह यूपी में पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश की पडरौना विधानसभा सीट से आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में तीन बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं। आरपीएन सिंह 4 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं लेकिन एक बार ही जीत सके।

कांग्रेस से इस्तीफे के बाद आरपीएन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल का बायो बदल दिया। उन्होंने यहां से कांग्रेस पार्टी से जुड़े पद की जानकारी हटा दी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद। यहां आपको बता दें कि हाल के वर्षों में राहुल और प्रियंका गांधी की टीम का हिस्सा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया जितिन प्रसाद भी भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट नाराज थे लेकिन पार्टी ने उन्हें फिलहाल मना लिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News