शनि, अप्रैल 4, 2026

UP Assembly Polls 2022: Azad Samaj Party (Bhim Army) To Go Solo

UP Assembly Polls 2022 Azad Samaj Party(Bhim Army) To Go Solo

उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भीम आर्मी

UP Assembly Polls 2022: Azad Samaj Party(Bhim Army) To Go Solo

भीम आर्मी के नेता और मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी के उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सपा से झटका मिलने के बाद चंद्रशेखर ने यह फैसला लिया है, जिसका उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया। चंद्रशेखर ने भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही चंद्रशेखर ने यह भी कहा है कि अगर पार्टी ने तय किया तो वह गोरखपुर से सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

बता दें की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चंद्रशेखर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से दो बार मिले थे। दोनों के बीच गठबंधन पर बात हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया था कि अखिलेश को दलित वोट चाहिए लेकिन दलित नेता नहीं चाहिए। वहीं अखिलेश यादव ने कहा था कि गठबंधन में भीम आर्मी को दो सीटें दी जा रही थीं, इसपर चंद्रेशेखर राजी भी हो गए थे, लेकिन फिर उनके चंद्रशेखर पास किसी किसी का फोन आया, जिसके बाद वह पलट गए। अखिलेश ने इसे साजिश बताया था। वहीं चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर भी आरोप लगाए, जिसमें उन्होंने कहा कि उनको पहले 25 सीट का वादा किया गया था। चंद्रशेखर बोले कि उन्हें विधायक और मंत्री पद का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने नकार दिया।

मालूम हो की उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनवादी पार्टी ,राष्ट्रीय लोकदल,अपना दल , प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, महान दल, टीएमसी से गठबंधन किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News