झारखंड के पाकुड़ में गैस सिलेंडर से लदे ट्रक और बस में भिड़त, 16 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
झारखंड के पाकुड़ जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहाँ एक बस व गैस से लदी ट्रक की जबर्दस्त टक्कर में कम से कम 16 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की खबर है।
बता दें की यह दुर्घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास घटी है। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी है। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे थे। पुलिस के अनुसार लिट्टीपाड़ा-अमरापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेरकोला की समीप निजी बस और सिलेंडरों से भरा ट्रक सामने से टकरा गए। अनियंत्रित ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों में अधिकांश लोग बस पर सवार हैं। लोगों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
आरंभिक सूचना के मुताबिक इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती। 20 घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। हताहत यात्रियों का अभी विवरण नहीं मिला है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य जारी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












