DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने 2022 का आतिशबाजी के साथ किया वेलकम, भारत भी जश्न मनाने के लिए तैयार

भारत में नए साल 2022 के आगमन को लेकर अब से कुछ घंटे ही बचे हैं। मुंबई, दिल्ली, गोवा, बेंगलुरु समेत हिमाचल और उत्तराखंड में नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर कई राज्यों में सरकारों ने पाबंदियां भी लगाई हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए दुनिया भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं कई देशों में नए साल ने अपनी दस्तक दे दी है। कुछ ऐसे भी देश हैं जो भारत से कुछ घंटे पहले ही 2022 का वेलकम कर रहे हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है। लोग आतिशबाजी के साथ नई उम्मीद लिए 2022 का स्वागत कर रहे हैं। कोरोना महामारी के बीच नए साल का जश्न दुनियाभर में शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड में लोगों ने नए साल के आगमन को लेकर आतिशबाजी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया में नए साल 2022 का स्वागत कुछ इस तरह से किया गया। सिडनी हार्बर में शानदार आतिशबाजी देखने को मिली। वहीं रूस और जापान में भी नए साल का स्वागत किया गया ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News