
उत्तर प्रदेश के झांसी रेलवे स्टेशन का नाम अब वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन होगा। बुधवार को राज्य के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव पर योगी सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर नाम बदलने का आदेश जारी किया है।
बुधवार देर रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘’उत्तर प्रदेश का’झाँसी रेलवे स्टेशन’अब’वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’के नाम से जाना जाएगा।’
उत्तर प्रदेश का 'झाँसी रेलवे स्टेशन' अब 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' के नाम से जाना जाएगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 29, 2021
बता दें की इस से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के लगभग पांच साल में कई ज़िलों और स्थानों के नाम बदले हैं, जैसे फ़ैज़ाबाद का नाम बदल कर अयोध्या किया गया, इलाहाबाद का नाम बदल कर अब प्रयागराज कर दिया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












