DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: उत्तराखंड में अवैध खनन पर धामी सरकार सख्त, शासन ने दिए जांच के आदेश

Crackdown on illegal mining in Uttarakhand

उत्तराखंड में जारी अवैध खनन को लेकर धामी सरकार ने कमर कस ली है। पिछले काफी समय से राजधानी देहरादून मसूरी मार्ग पर खुलेआम चल रहा अवैध खनन को लेकर सख्त रवैया अपनाते हुए धामी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि इस इलाके में भू और वन माफिया ने भूमि पर कब्जा कर सैकड़ों पेड़ काट डाले। यही नहीं अवैध खनन के साथ अवैध निर्माण भी कर दिया गया। यहां अवैध खनन को लेकर पिछले काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी। अब जाकर धामी सरकार ने भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश जारी किए हैं। शासन के सचिव अमित नेगी ने पुलिस प्रशासन से तत्काल प्रभाव से अवैध खनन और अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि भू माफियाओं के देहरादून मसूरी मार्ग पर क्यारकुली, भट्टा की काट मेकंजी रोड के पास सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुलेआम अवैध कटान,खनन व निर्माण कार्य किया जा रहा था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News