मुख्यमंत्री धामी को क्रिकेट मैच के दौरान हाथ में हुआ फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने बांधा प्लास्टर

मंगलवार को क्रिकेट मैच के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में चोट लग गई थी। दर्द होने पर आज सुबह मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया है। बता दें कि मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री एकादश और भाजयुमो एकादश के बीच मैत्री मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान सीएम धामी पिच पर गिर गए थे और उनके हाथ में चोट आ गई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने हाथ पर प्लास्टर बांधकर घनसाली का दौरा किया। यहां उन्होंने 3 करोड़ 38 लाख लागत की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण और 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












