झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो के लगातार 10वीं बार अध्यक्ष बनें शिबू सोरेन

झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो पार्टी के शिबू सोरेन को दसवीं बार सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। साथ हीं शिबू सोरेन के पुत्र व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी ने एक बार फिर से कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें की रांची में शनिवार को झामुमो के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। झामुमो के तीन वर्ष बाद हुए महाधिवेशन में झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से लगभग 700 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पार्टी में ‘गुरुजी’ के नाम से मशहूर शिबू सोरेन ने 1991 से लगातार 10वीं बार इस पद को बरकरार रखा है। शनिवार को यहां आयोजित पार्टी के 12वें केंद्रीय अधिवेशन के दौरान पिता-पुत्र की जोड़ी को सर्वसम्मति से झामुमो के शीर्ष पदों पर फिर से निर्वाचित किया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












