DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Japan: 27 feared dead in Osaka building fire in Japan

Japan 27 feared dead in Osaka building fire in Japan

जापान के ओसाका शहर के इमारत में भयंकर आग, अब तक 27 लोगों के मारे जाने की सूचना

Japan: 27 feared dead in Osaka building fire in Japan

जापान के ओसाका शहर के एक इमारत में आज सुबह भयंकर आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में अब तक लगभग 27 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के मुताबिक़, पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता करने की कोशिश कर रही है।

वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार, आग लगने के कारण पीड़ितों को “कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट” का सामना करना पड़ा। इन लोगों के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया है।

इस हादसे का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि दर्जनों की संख्या में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं और इमारत आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News