आज जालंधर में केजरीवाल तिरंगा मार्च का करेंगे नेतृत्व, कल लंबी में बादल परिवार को देंगे चुनौती

2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचेंगे।
केजरीवाल अपने दौरे के पहले दिन आज जालंधर में तिरंगा मार्च का नेतृत्व करेंगे। वहीं दूसरे दिन कल मुक्तसर साहिब के लंबी निर्वाचन क्षेत्र में बादल परिवार को चुनौती देंगे। इसकी जानकारी आप पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने मीडिया को दी हैं।

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए जालंधर वासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और हाथ में तिरंगा और भारत माता की जय के साथ देशभक्ति के माहौल में जालंधर की सड़कों पर तिरंगा जुलूस में शामिल हों। वहीं गुरुवार 16 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल लंबी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे और इस निर्वाचन क्षेत्र के गांव खुडिया में एक जनसभा को संबोधित कर बादल परिवार को चुनौती देंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












