सोम, अप्रैल 13, 2026

बर्ड फ्लू को लेकर हिमाचल सरकार सतर्क, कई पोल्ट्री फार्म के भेजे गए सैंपल

bird flu alert in himachal

केरल में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश में भी पशुपालन और वन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं राज्य में सुरक्षा के लिहाज से सोलन जिले में पक्षियों के सैंपल लेकर जांच भी शुरू कर दी गई है। नालागढ़, कसौली और सोलन खंड में पक्षियों सहित मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए जालंधर भेजे हैं।
सभी टीमें पोल्ट्री फार्मों में जाकर भी सैंपल ले रही हैं। हालांकि, अभी जांच में सभी पक्षी सामान्य पाए गए हैं।

बता दें कि सर्दी के मौसम में बाहरी राज्यों से पक्षी प्रदेश पहुंचते हैं। ये पक्षी झरनों, नदी-नालों सहित पौंग और रेणुका झील वाले क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने पक्षियों की जांच शुरू कर दी है। रैंडम सैंपलिंग कर 15-15 दिन के बाद सैंपल जालंधर लैब को भेजे जा रहे हैं। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News