DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

हरिद्वार गंगा में जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियों को दोनों बेटियों ने किया विसर्जित

Gen Bipin Rawat & wife's ashes immersed in Ganga

सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार गंगा में आज दोपहर 2 बजे किया गया। इस दौरान रावत की दोनों बेटियां कृतिका और तारिणी मौजूद थीं। राजधानी दिल्ली से जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियां अपने माता-पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचीं। हरिद्वार गंगा घाट पर पुरोहितों ने पूरे रीति-रिवाज से जनरल रावत और पत्नी मधुलिका की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराया। इससे पहले सुबह दोनों बेटियों ने दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट से अपने माता-पिता की अस्थियां इकट्ठा कीं। जनरल बिपिन रावत और मधुलिका की अस्थियों को कलश में रखकर लाल कपड़े से बांधा गया था। बेटियों ने नम आंखों से अपने माता-पिता की अस्थियों को नमन किया। इसके बाद वह अस्थियां लेकर वहां से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियों से मुलाकात भी की।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News