DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Gautam Adani pips Mukesh Ambani as Asia’s richest person

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पछाड़ गौतम अडाणी बने एशिया के सबसे रईस

Gautam Adani pips Mukesh Ambani as Asia’s richest person

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। यह उपलब्धि गौतम अडाणी ने पहली बार हासिल की है। हालांकि दुनिया में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 11वें नंबर के जबकि अडाणी 14वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चला कि अडाणी की संपत्ति कितनी है, पर ब्लूमबर्ग के हवाले से कहा गया है कि गौतम अडाणी एशिया में अब मुकेश अंबानी से आगे हो गए हैं। अभी तक अडाणी एशिया में दूसरे नंबर पर थे। पिछले हफ्ते मुकेश अंबानी की संपत्ति 91 अरब डॉलर थी जबकि अडाणी की संपत्ति 88 अरब डॉलर थी। गौतम अडाणी की संपत्ति इस साल जनवरी से अब तक 55 अरब डॉलर बढ़ी है। जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति केवल 14.3 अरब डॉलर बढ़ी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News