DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Congress forms screening committees for polls in Uttarakhand, Manipur, Goa

Congress forms screening committees for polls in Uttarakhand, Manipur, Goa

कांग्रेस ने तीन राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, उत्तराखंड में अविनाश पांडे को बनाया अध्यक्ष

Congress forms screening committees for polls in Uttarakhand, Manipur, Goa

कांग्रेस आलाकमान में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी तैयारी तेज कर दी है। आलाकमान ने चुनाव के लिए तीन राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है। उत्तराखंड की जिम्मेदारी अविनाश पांडे को दी गई है तो वहीं मणिपुर का जिम्मा जयराम रमेश के पास गया है। गोवा के लिए रजनी पाटिल को स्क्रीनिंग पैनल का चेयरपर्सन बनाया है। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी के पूर्व महासचिव अविनाश पांडे की अध्यक्षता में उत्तराखंड के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। अजय कुमार और वीरेंद्र राठौर इस कमेटी में सदस्य होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इसमें पदेन सदस्य होंगे। बता दें कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर टिकट के लिए आवेदन करने वाले लोगों की दावेदारी पर विचार करने के बाद कुछ चुनिंदा लोगों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News