शनि, अप्रैल 4, 2026

INDvsNZ 2nd T20 Match: PIL in Jharkhand HC against full capacity permission at JSCA stadium

PIL in Jharkhand HC against full capacity permission at JSCA stadium

रांची में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के T20 मैच को लेकर गहराए संकट के बादल, स्टेडियम में 100% की क्षमता को लेकर अदालत में याचिका दर्ज

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 क्रिकेट श्रृंखला मैच को लेकर अब एक नया संकट सामने आ गया है। टी-20 के दूसरा मैच जो 19 नवंबर को झारखंड के रांची में होने वाला है इसे स्थगित करने या स्टेडियम में सिर्फ 50 फीसदी दर्शकों को ही आने की अनुमति देने की मांग को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।

बता दे की झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता धीरज कुमार ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के जेएससीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच शुक्रवार को होने वाले श्रृंखला के दूसरे टी20 मैच में शत प्रतिशत सीट दर्शकों के लिए खोले जाने के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की है। अधिवक्ता धीरज कुमार ने शत प्रतिशत क्षमता के साथ क्रिकेट मैच के आयोजन की छूट दिये जाने का विरोध किया है साथ हीं
उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर जब राज्य के मंदिर, सभी अदालतों सहित अन्य कार्यालय भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं तो किस नियम के तहत राज्य सरकार ने क्रिकेट स्टेडियम को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ उपयोग करने की छूट दी है?
धीरज कुमार ने याचिका में शुक्रवार के मैच को स्थगित करने अथवा शत प्रतिशत क्षमता से स्टेडियम के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है।
वकील ने याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए अदालत में विशेष आग्रह भी किया है जिससे जल्द से जल्द सुनवाई हो और इस मामले में राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाई जा सके।

मालूम हो की दो दिन पहले हीं राज्य सरकार ने न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम की 50 प्रतिशत सीट ही बुक करने की अनुमति दी थी लेकिन फिर इस निर्णय को वापस ले लिया और आयोजकों को मैच के लिए स्टेडियम की सभी सीटें बुक करने की छूट दे दी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News