मुकेश अंबानी बने दुनिया के सातवें अमीर…
फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर रैंकिंग के मुताबिक मुकेश अंबानी अब सातवें अमीर में से एक बन गए है।
फोर्ब्स के मुताबिक अब मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 70.10 अरब डॉलर हो गई है। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति तो पहले से ही थें ,और अब विश्व के सातवें अमीर की गिनती में आ चुके है।
https://platform.twitter.com/widgets.jsAsia’s richest man has entered a new league of wealth https://t.co/eUB9uvgu59
— Bloomberg Wealth (@wealth) June 24, 2020
फोर्ब्स की इस सूची में जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 188.2 अरब डॉलर है। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट से संस्थापक बिल गेट्स दूसरे स्थान पर हैं। गेट्स की कुल संपत्ति 110.70 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर 108.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड ऑर्नोल्ट फैमिली हैं तो फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।
74.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्टीव बॉल्मर पांचवें स्थान पर, 73.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन छठे स्थान पर हैं। इसके बाद मुकेश अंबानी का नाम आया है। अंबानी के बाद वॉरेन बफे, लैरी पेज और सर्जी ब्रिन का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि 20 जून को इस सूची में मुकेश अंबानी नौवें स्थान पर थे। इसके बाद से अंबानी की संपत्ति में 5.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है और अब वो सातवें स्थान पर पहुंच चुके हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












