DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तर प्रदेश के नौ रेलवे स्टेशनों और मुख्य मंदिरों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षाकर्मी हुए अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को डाक से एक धमकी भरा खत मिला है, जिसमें मेरठ सहित कई जिलों में रेलवे स्टेशनों को 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
बता दें की मंगलवार दोपहर 3:30 बजे धमकी भरा पत्र के पहुंचते हीं जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग कराई है।
मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से भेजे गए इस पत्र में लिखा है कि मैं अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा। खुदा मुझे माफ कर देना, हम हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। 26 नवंबर को गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहापुर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। छह दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत यूपी के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। खत के मिलते ही रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजामात काफी बढ़ा दिए गए हैं और जगह जगह पर चेकिंग की जा रही है। साथ हीं मेटल डिटेक्टर से यात्रियों के सामान पूरी तरह से जांच की जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News