पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े कोविड विशेष गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी , यहां 450 नए बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल 1500 बेड हैं, जिनमें करीब 60 आईसीयू सुविधा से भरपूर हैं।
पहले यह संख्या 30 थी, जिसे हाल ही में दोगुना किया गया है। अब आईसीयू में 450 नए बेड बढ़ाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। सभी बेड पर कोविड के मरीजों के लिए वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। इस से पहले सोमवार को दिल्ली के दो बड़े कोविड अस्पताल एलएनजेपी और राजीव गांधी में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाकर तीन गुना की गई थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












