मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक कार से टकराई, 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत

मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे के 71 माइल स्टोन पर आज सुबह एक बेकाबू बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड पर कार से टकराकर पलट गई। इस घटना में कार सवार चार और बस चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस के अनुसार बस चालक को नींद की झपकी के कारण हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह खाली बस नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी में पहुंच गई। उस तरफ आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार से बस टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस चालक और कार में चार लोगों की मौत मौके पर ही गई। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












