DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Varanasi: A horrific road accident took place in Varanasi on Wednesday, 4 died and 19 injured

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, चार लोगों की मौत

छोटी दिपावली के दिन आज अहले सुबह वाराणसी में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहाँ एनएच-2 पर सत्कार होटल के समीप मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। सभी घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें की ये सभी लोग पिकअप से दिवाली पर्व मनाने के लिए बरेली से बिहार के दाऊद नगर जा रहे थे।
पिकअप पर कुल नौ परिवारों के 25 लोग सवार थे। सभी काम करने और रोजी रोजगार के लिए बरेली में रहते थे। दिवाली और छठ पर्व मनाने के लिए किराए के पिकअप से अपने घर जा रहे थे।  बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण पिकअप डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।  

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News