सस्पेंस, थ्रिलर, और क्राइम से भरपूर फिल्में तो हमें इस लॉक डाउन के दौरान काफी देखने को मिले, लेकिन इस बार दोस्ती के साथ एक्शन के फूल पैकेज में फ्रेंडशिप डे पर दर्शकों को फिल्म ‘यारा’ देखने को मिलेगी। इसकी पहली झलक दुनिया के सामने ट्रेलर के रूप में सामने आए चुकी है।

यारा’ एक क्राइम ड्रामा है जो चार कुख्यात अपराधियों के बीच स्थायी दोस्ती का परीक्षण करती है। इस फिल्म में एक मजेदार, एक्साइटेड और रोमांच भरी कहानी है, जिसमे नेपाल-भारत सीमा के पार रहने वाले चौकड़ी गैंग के 4 दोस्तों की सफलता और असफलता की कहानी देखने को मिलेगी। ट्रेलर की शुरूआत चार मस्तीखोर बच्चों से होती है, जो बड़े होकर सबसे अच्छे दोस्त बनने के साथ-साथ अपराध में भी भागीदार बन जाते है,लेकिन उनकी दोस्ती को जिन्दगी की एक कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इस फिल्म में विद्युत जमवाल अपने एक्शन से एक बार फिर से सब को आश्चर्य में डालने वाले हैं।
इस फिल्म को तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित किया है। मूल रूप से इस फिल्म में विद्युत जमवाल, अमित साध, विजय वर्मा, केनी बसुमतारी, श्रुति हासन और संजय मिश्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












