
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड की धनराशि भी प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यो में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












