सोम, अप्रैल 6, 2026

UttarPradesh Government imposes lockdown – उत्तरप्रदेश में लागू होगा फिर से लॉक डाउन…

Lockdown 5.0: MHA Issues Guidelines

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर से प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है।
प्रदेश में शुक्रवार 10 जुलाई से रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है।
इसकी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है लोगों को जागरुक करने के लिए चार दिन का संपूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा। 
इस लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में सभी कार्यालय, बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान इत्यादि सभी बंद रहेंगे। लेकिन इस दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की तरह रहेगी।
मुख्य सचिव ने बताया कि आवश्यक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों, कोरोना वॉरयर, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलेवरी से जुड़े लोगों के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News