उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार प्रात क्षत्रिग्रस्त गौला पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेने कहा गौला पुल पूरे क्षेत्र के आवागमन के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। जिस दिन से यह पुल क्षत्रिग्रस्त हुआ है उसी दिन से हमारा प्रयास है कि पुल जल्द से जल्द चालू किया जा सके। नियमों को शिथिल किया गया है। पुल का कार्य युद्धस्तर पर होगा ताकि पुल जल्द चालू हो सके।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार जनता के साथ है प्रभावितों की हरसम्भव मदद की जायेगी। उन्होने कहा मूलभूत सुविधाएं विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ तुरन्त बहाल किये जा रहे है। सरकार आपदा कार्यो की लगातार मॉनिटरिंग भी कर रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !














