DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Priyanka Gandhi Flags Off Congress’s ‘Pratigya Yatra’ In Uttar Pradesh Barabanki

Priyanka Gandhi Flags Off Congress's 'Pratigya Yatra' In Uttar Pradesh Barabanki

कांग्रेस ने किया उत्तर प्रदेश में चुनावी मैदान तैयार, सात वादों के साथ बाराबंकी से निकाली प्रतिज्ञा यात्रा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस प्रदेश भर में आज से प्रतिज्ञा यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के हर छोर में जाने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को बाराबंकी से हरी झंडी दिखाते हुए पार्टी की सात प्रतिज्ञाओं की घोषणा की है। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने ‘हम वचन निभाएंगे’ का नारा लांच किया।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर यूपी में कांग्रेस की सरकार आई तो 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को दिए जाएंगे। लड़कियों को स्मार्ट फोन व स्कूटी दी जाएंगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आते ही किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा।


वहीं, गेहूं व धान की खरीद 2500 रुपये प्रति क्विंतल होगी। कोरोना काल का बिजली बिल माफ किया जाएगा और सभी उपभोक्ताओं का बिल आधा किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की है कि कोरोना की मार झेल रहे परिवारों को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी देंगे।

कांग्रेस ने सात वादे:

  • महिलाओं को 40 फीसदी सीट
  • 20 लाख को सरकारी रोजगार
  • लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी
  • किसानों का पूरा कर्जा माफ
  • बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
  • कोरोना पीड़ित परिवार को देंगे 25 हजार

बता दें की प्रतिज्ञा यात्रा के लिए पूरे प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटते हुए रूट तैयार किया गया है। पहला रूट अवध के बाराबंकी और बुंदेलखंड के जिलों को मिलाकर झांसी तक और दूसरा रूट पश्चिमी व बृज क्षेत्र के विभिन्न जिलों के लिए तैयार किया गया है। इसी प्रकार तीसरा रूट पूर्वांचल के लिए निर्धारित किया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News