
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार जताए है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताए है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा समेत दक्षि भारत के कुछ राज्यों में शनिवार को हल्की बारिश का अनुमान है।
बता दें की बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से मौसम में ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं और इसके हीं दिल्ली में सर्दियों की दस्तक देने की संभावना होगी।
वहीं हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसे देखते हुए प्रदेश के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। 17 और 18 अक्तूबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है, साथ ही कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला व सिरमौर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












