सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज शीतकालीन के लिए होंगे बंद

उत्तराखंड में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकालीन के लिए बंद होंगे। इसकी तैयारी कुछ दिनों से चल रही थी। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लगाई गई पाबंदियों की से इस बार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में हर साल की अपेक्षा कम पहुंच पाए। रविवार दोपहर 1:30 बजे हेमकुंड साहिब के द्वार शीतकालीन के लिए बंद हो जाएंगे। सुबह सुबह नौ बजे से हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का पाठ शुरू है, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इसके गुरुग्रंथ साहिब का हुक्मनामा लिया जाएगा उसके बाद इस साल की अंतिम अरदास होगी। दोपहर एक बजे पवित्र गुरुग्रंथ साहिब का हुकुमनामा लिया जाएगा और पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को पंजाब से आए विशेष बैंड की धुन के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड साहिब (गर्भग्रह) में लाया जाएगा। इसी के साथ दोपहर डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












