DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Lakhimpur Kheri Violence: Union minister of state for home Ajay Mishra Teni’s son arrested after 12 hrs of quizzing by SIT

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में 12 घंटे पूछताछ के बाद आरोपी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया

Union minister of state for home Ajay Mishra Teni’s son arrested after 12 hrs of quizzing by SIT

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को लंबी पूछताछ के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। ‌शनिवार सुबह करीब 11 बजे आशीष के सरेंडर करने के बाद करीब 12 घंटे लगातार लखीमपुर में क्राइम ब्रांच के दफ्तर में मजिस्ट्रेट के सामने सवाल-जवाब हुए। लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में 6 लोगों की टीम ने पूछताछ की । डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और लखीमपुर के एसडीएम भी पूछताछ में शामिल थे। आशीष मिश्रा ने अपने पक्ष में कई वीडियो पेश किए। उन्होंने 10 लोगों के बयान का हलफनामा भी पेश किया, जो बताते हैं कि वो काफिले के साथ नहीं था, कुश्ती (दंगल) मैदान में था आशीष मिश्रा के साथ उनके वकील और मंत्री अजय मिश्रा टेनी के प्रतिनिधि भी अंदर मौजूद रहे। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मांग की है कि को मंत्री पद से हटाने के साथ गिरफ्तार करने, आशीष मिश्रा को भी गिरफ्तार करने की मांग की थी । बता दें कि लखीमपुर में हुई हिंसा और किसानों को जीप से कुचलकर मारने के मामले में आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया था। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत तमाम विपक्षी दल मंत्री पुत्र की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News