
कल से ही कयास लगाए जा रहे थे कि लखीमपुर खीरी हिंसा का मुख्य आरोप व केंद्रीय राज्यमंत्री का बेटा आशीष मिश्रा आज सरेंडर कर सकता है। आशीष शनिवार को क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ। वह तय समय 11 बजे से करीब 20 मिनट पहले पहुंचा। उसे क्राइम ब्रांच के पीछे के दरवाजे से भीतर ले जाया गया। तय रास्ते से न लाते हुए पुलिस वाले उसे मीडिया से बचाते हुए ऑफिस में ले गए। अब उससे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसपी विजय कुमार ढुल खुद मौके पर हैं। लखीमपुर पुलिस ने शुक्रवार को मंत्री के घर पर दोबारा नोटिस चिपकाकर कर आशीष को शनिवार को यानी आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को नोटिस लगाकर शुक्रवार को 10 बजे पेश होने के लिए कहा था, लेकिन आशीष नहीं पहुंचा। बाद में आशीष ने एक चिट्ठी लिखकर बताया कि वह बीमार है इसलिए 9 अक्टूबर को पुलिस के सामने पेश होगा। कई दिनों से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत तमाम दल आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी करने के लिए मांग कर रहे थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












