मंगल, अप्रैल 14, 2026

PM Modi to launch Ayushman Bharat Digital Mission today

आज पीएम मोदी आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान का करेंगे उद्घाटन, अब एक क्लिक से होगी सारी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया

PM Modi to launch Ayushman Bharat Digital Mission today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने वाले हैं।
आपको बता दें कि आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान की पायलट परियोजना का एलान प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से लिया था। वर्तमान में यह डिजिटल अभियान अपने शुरुआती चरण में छह केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। 

केंद्र सरकार के अनुसार आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार करेगा जो डिजिटल स्वास्थ्य इको सिस्टम के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य पोर्टल के परस्पर संचालन को सक्षम बनाएगा। केंद्र सरकार के अनुसार इस डिजिटल अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं तक देश की जनता की पहुंच केवल एक क्लिक दूर हो जाएगी।

इस योजना के तहत नागरिकों को एक स्वास्थ्य पहचान (हेल्थ आईटी) उपलब्ध कराई जाएगी जो उनके स्वास्थ्य खाते का काम भी करेगी। इस आईडी से कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को मोबाइल एप के जरिए देख सकेगा। चिकित्सकों/अस्पतालों व स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए व्यापार आसान होगा। अभियान के हिस्से के तौर पर तैयार किया गया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सैंडबॉक्स प्रौद्योगिकी व उत्पाद जांच के लिए एक ढांचे के रूप में कार्य करेगा। 

इसके साथ ही यह सैंडबॉक्स ऐसे निजी संगठनों को भी सहायता मुहैया कराएगा जो राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य परितंत्र का हिस्सा बनते हुए स्वास्थ्य सूचना प्रदाता अथवा स्वास्थ्य सूचना उपयोगकर्ता या इस अभियान के तहत तैयार किए हए ब्लॉक के साथ कुशलता के साथ खुद को जोड़ने की इच्छा रखते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News