DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते के साथ श्रीनगर को नगर निगम बनाने की दी अनुमति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए। आइए जानते हैं आज लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसलों को। कैबिनेट में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा फैसला लिया गया । सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इनकी जानकारी दी। उनियाल ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जुलाई, 2021 से पुनरीक्षित मंहगाई भत्ते को दिए जाने की अनुमति दी की गई, जो 11 प्रतिशत है। इसके साथ ही श्रीनगर को नगर निगम बनाने की अनुमति दी गई है। राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को दिनांक 01 जुलाई, 2021 से पुनरीक्षित महंगाई भत्ते को दिए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अलावा कैबिनेट के अन्य फैसले में राज्य के सात इंजीनियरिंग संस्थानों में केंद्र द्वारा सहायता प्राप्त तकनीकि शिक्षा गुणवत्ता सुधार परियोजना के तहत संविदा पर कार्यरत शिक्षकों को अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक कार्य करने की अनुमति दी गई है। उत्तराखंड की चतुर्थ विधानसभा 2021 के द्वितीय सत्र का सत्रावसान करने की अनुमति दी गई।उत्तराखंड भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत जनहित में फिलिंग स्टेशन की स्थापना के लिए भवन निर्माण और विकास की उपविधि में संशोधन कर मानकों में छूट दी गई। इसके अलावा भी कई अन्य फैसलों पर भी धामी सरकार ने मुहर लगाई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News