उत्तराखंड में मंगलवार से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इस नियुक्ति पत्र का पिछले कई दिनों से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे। जिसकी शुरुआत बागेश्वर जनपद से की गई। चयनित किए गए सभी अध्यापकों को किस विद्यालय में, कहां पर नियुक्ति होनी है इसके लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। चयनित सभी अध्यापकों को प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री पांडे ने बताया कि जल्द ही दूसरे जिलों में भी चयनित किए गए शिक्षकों की नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !














