DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Kedarnath Heli Service to start in October

बाबा केदारनाथ दर्शन करने के लिए एक अक्टूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Kedarnath Heli Service to start in October

केदारनाथ के दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 10 दिन के बाद यानी एक अक्टूबर से श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि पिछले दिनों हाईकोर्ट और धामी सरकार ने चार धाम जाने के लिए यात्रियों को हरी झंडी दे दी थी। इन दिनों पूरे देश भर से भक्त हर रोज केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंच रहे हैं। अब 1 अक्टूबर से हेली सेवा शुरू से यात्री बाबा के दर्शन करने के लिए जल्द पहुंच सकेंगे। नागरिक उड्डयन विभाग ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों को अनुमति दी है। हेली सेवा का संचालन करने से पहले डीजीसीए की ओर से तीनों स्थानों के हेलीपैड पर सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने बताया कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन एक अक्तूबर से करने का प्रस्ताव मिला है। जिसमें हेली सेवा से जाने वाले यात्रियों को 200 ई-पास जारी किए जाएंगे। बता दें कि पूर्व में चारधाम यात्रा पर रोक लगने पर 1100 हेली सेवा की बुकिंग रद कर दी गई थी। बाद में उत्तराखंड सिविल एविएशन प्राधिकरण ने बुकिंग करने वाले यात्रियों को पैसे लौटाए थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News