बेबी रानी मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेवारी, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
बता दें की बेबी रानी मौर्य तीन साल तक उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं है और इस महीने की शुरुआत में ही उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
64 साल की बेबी रानी मौर्य को साल 2018 में उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इससे पहले वो उत्तर प्रदेश में आगरा की मेयर थीं। बेबी रानी मौर्य साल 2007 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वो चुनाव हार गई थीं। मौर्य 1995 में आगरा की मेयर के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं। वो 1990 के दशक में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। वहीं साल 2002 से 2005 के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी काम किया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












