सैलानियों के लिए खुला हिमाचल प्रदेश…
तीन महीने से ज्यादा समय से बंद पड़ी हिमाचल में फिर से रौनक लौटने वाली है। हिमाचल सरकार ने राज्य कि सीमाएं अब टूरिस्टों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में ठप हुई पर्यटक गतिविधियों को फिर से पटरी पर लाने के लिए यह फैसला लिया है।

बता दें कि हिमाचल करीब सवा तीन महीने बाद दोबारा से पर्यटकों से गुलजार होने वाला है। सरकार के नए फैसले से पर्यटन उद्योग के पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। सरकार ने निजी होटलियर्स से चर्चा और उन्हें विश्वास में लेने के बाद शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार के इस फैसले से पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रदेश के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। वैसे प्रदेश के इतिहास में यह पहली हुआ है जब समर सीजन पर्यटकों के बिना गुजरा है।
शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने पर्यटन गतिविधियां शुरू करने की गाइडलाइन जारी कर दीये हैं। इन गाइड लाइन के मुताबिक प्रदेश में आने वाले सैलानियों के पास आईसीएमआर से पंजीकृत लैब से 72 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। इसके बाद पर्यटकों को कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं होगी, उन्हें प्रदेश सरकार की कोविड ई-पास वेबसाइट पर 48 घंटे पहले पंजीकरण कराना होगा। होटलों की एडवांस बुकिंग करवाने वाले सैलानियों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












