सोम, अप्रैल 13, 2026

Delhi: Schools are closed but learning will continue, Student up to class 12 can study through lead portal

Manish Sisodia

दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए जारी किए लीड पोर्टल…

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को लीड (Learning through e-resources made accessible for delhi) पोर्टल का लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर दिल्ली के पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 10 हजार शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी।
लॉक डाउन के दौरान इसके माध्यम से बच्चे स्कूलों के न खुलने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। इसके पाठ्य सामग्री को लगातार अपडेट रखने के लिए 25 सदस्यों की एक विशेष टीम इस पर लगातार काम करती रहेगी।
इस पोर्टल पर सीबीएसई, एनसीआरटी और दिल्ली सरकार की कक्षाओं में पढ़ाई जाने वाली हर सामग्री उपलब्ध होगी और सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बच्चों की शिक्षा का स्तर चेक करने के लिए पोर्टल पर क्वेशचन पेपर भी दिए जाएंगे।
दिल्ली सरकार ने उन बच्चों को भी ध्यान में रखा है, जिनके पास इन्टरनेट सेवा, लैपटॉप या अच्छे स्मार्ट फोन नहीं हैं। सरकार ने ऐसे छात्रों की पढ़ाई को भी ध्यान में रखकर योजना बनाने कि तैयारी कर रही है। दिल्ली सरकार ऐसे छात्रों को सिस्टम उपलब्ध कराने पर भी विचार कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार स्कूली छात्रों के एक्स्ट्रा एक्टिविटीज के बारे में सोचते हुए यह कहा है कि मौजूदा स्थिति में बच्चों के पास ना ही खेलने कूदने के ऑप्शन हैं,ना ही कहीं घूमने के,इसलिए सरकार इनकी परेशानियों को देखते हुए इनके लिए हैपीनेस करिकुलम की भी शुरुआत की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News