उत्तराखंड में गुरमीत सिंह तो पंजाब में बनवारी लाल राज्यपाल नियुक्त किए गए

गुरुवार रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों की नियुक्ति की । इसके अतिरिक्त कुछ राज्यपालों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है । राष्ट्रपति ने उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया। उनकी जगह अब सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को राज्य के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बनवारी लाल को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। अब तक उनके पास तमिलनाडु का प्रभार भी था, लेकिन अब बनवारी लाल पंजाब के ही राज्यपाल होंगे। वहीं अब तक नागालैंड के गवर्नर रहे आरएन रवि को अब तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। उनके अलावा असम के गवर्नर प्रोफेसर जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गुरुवार रात राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इन बदलावों की घोषणा की गई। इन सभी बदलावों में एक सबसे बड़ा बदलाव उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का इस्तीफा देना है। माना जा रहा है कि बेबी रानी मौर्य यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं।
देश के कई राज्यों के राज्यपालों की हुई नियुक्ति, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया, नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












