म्यांमार में भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही, 113 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता
दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी से मचे हाहाकार के बीच म्यांमार में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। उत्तरी म्यांमार के कचिन प्रदेश के पेकान इलाके में स्थित जेड खदान में भूस्खलन होने के कारण करीब 113 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को हुए इस हादसे में कम से कम 113 शव अब तक बरामद किए गए हैं। वहीं, कई लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों के लिए बचाव कार्य अभी भी जारी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
















