DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand – Dramatic videos show vehicles washed away

Uttarakhand - Dramatic videos show vehicles washed away

देहरादून-ऋषिकेश पर पुल ढहने से कई वाहन बहे, राज्य में भारी बारिश से कई संपर्क मार्ग बंद

पिछले पांच दिनों से उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचा रखी है। राज्य के दर्जनों संपर्क मार्ग बंद हैं। जिसके वजह से कई वाहन फंसे हुए हैं। शुक्रवार को ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर रानीपोखरी के पास जाखन नदी पर बने पुल के बीच का बड़ा हिस्सा भरभराकर ढह गया। पुल के ढहने से दो छोटे मालवाहक वाहन और एक कार बह गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ वाहन नीचे गिर गए। कुछ बाइक सवार भी बाल-बाल बचे। मौके पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद हैं। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति चोटिल हो गया। अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। पुल के दो ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। बता दें कि साल 1964 में बना यह पुल ऋषिकेश को राजधानी देहरादून से जोड़ता है। पुल टूटने के बाद से ऋषिकेश का राजधानी देहरादून और जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भी संपर्क कट गया है। पुल के गिरने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई हैं।

पुलिस ने उक्त मार्ग पर वाहनों के आने पर रोक लगा दी है। साथ ही भानियावाला से ऋषिकेश आने और जाने का वैकल्पिक मार्ग खोला गया है। मौके पर पहुंची रानीपोखरी थाने की पुलिस ने भीड़ को हटाकर यहां पुल के ऊपर फंसे वाहनों को हटाया। करीब दो घंटे के अंतराल में पुल का दूसरा पैनल भी टूटकर नदी में गिर गया। जाखन नदी पुल के टूटने से ऋषिकेश-देहरादून के बीच सीधा संपर्क टूट गया है। ऋषिकेश से देहरादून, भानियावाला, हिमालयन हास्पिटल और जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाने वालों को अब करीब दस किलोमीटर अधिक दूरी तय कर वाया नेपालीफार्म भानियावाला होते हुए जाना पड़ रहा है। वहीं गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद है।

प्रदेश में बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से 659 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी जिले में दो, देहरादून में दो, चमोली में 7, पौड़ी में 18, टिहरी में 10, बागेश्वर में 3, नैनीताल में 3, चंपावत में 3 एवं पिथौरागढ़ में 17 मार्ग बंद हैं। मौसम विभाग ने कई पहाड़ी जिलों में बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट किया है। ऐसे ही राजधानी देहरादून में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News