DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पुष्कर सिंह धामी ने कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का किया शुभारंभ, कहा चार माह के भीतर राज्य में होगा शत प्रतिशत वैक्सीनैशन

Latest Uttarakhand News In Hindi

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजीव नगर में आज कोविड-19 वैक्सीनैशन कैम्प का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बङा वैक्सीनैशन अभियान भारत मे चल रहा है। उत्तराखण्ड में चार माह के भीतर शत प्रतिशत वैक्सीनैशन कर दिया जाएगा। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में पूर्ण वैक्सीनेशन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को आवश्यकता अनुसार टीके उपलब्ध कराए जाने पर प्रधानमन्त्री जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि देश में न केवल कोविड का स्वदेशी टीका बनाया गया, हमने विश्व कल्याण की भावना से दूसरे देशों को भी उपलब्ध कराया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा भाव सुरक्षित उत्तराखण्ड स्वस्थ उत्तराखण्ड का है। कोशिश है कि जल्द से जल्द सभी को कोविड की वैक्सीन लगा दी जाए। प्रदेश में 207 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें निशुल्क की जा रही हैं। इससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी मुफ्त में अपनी स्वास्थ्य जांचे करा सकेगा। 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News