DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

काबुल हवाई अड्डे के पास से 150 लोगों का अपहरण, तालिबान का इनकार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की हालत बेहद खराब होती जा रही है। तालिबान लड़ाके एक के बाद एक हिंसक घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच अब यह खबर आ रही है कि काबुल एयरपोर्ट पर पहुंचे 150 लोगों को तालिबान ने अगवा कर लिया है। इसमें ज्यादातर लोग भारतीय बताए जा रहे हैं। अफगान मीडिया के हवाले से खबर है कि काबुल में हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास से 150 से अधिक लोगों को तालिबान अपने साथ ले गए हैं, जिनमें से अधिकांश भारतीय नागरिक हैं। इसके अलावा में अफगान नागरिक और अफगान सिख भी शामिल हैं। हालांकि, तालिबान ने अगवा करने की घटना से इनकार कर दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News